Uttar Pradesh

महाकुम्भ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, खोला गया एक और थाना

प्रयागराज, 7 दिसंबर 2024:

यूपी के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम भी कर रही है। इसके लिए शुक्रवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र में एक और थाना खोला गया।

महाकुम्भ क्षेत्र में खुलने हैं 56 थाने

इसके साथ महाकुम्भ में अब तक चार थाने खुल चुके हैं। महाकुम्भ में कुल 56 थाने खोले जाने हैं। संगम में आस्था की डुबकी लगाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ सुविधा के लिये योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में प्रयागराज जोन के एडीजी भानू भास्कर ने अक्षय वट स्थित नए थाने का शुभारंभ किया। महाकुम्भ के एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एडीजी ने थाने का जायजा लेने के साथ जवानों के भोजन को भी परखा।

अब तक खुल चुके ये 4 थाने

Advertisement

-थाना कोतवाली
-थाना एमजी मार्ग
-थाना परेड
-थाना अक्षयवट

ये भी पढ़ें  लखनऊ में दूध में थूकने का मामला : गोमतीनगर में सप्लाई करने वाले की हरकत CCTV में कैद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link