Uttar Pradesh

मेरठ : ट्रैक्टर से प्रदर्शन में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण गोविल, बोले.. बंद हो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार

अनमोल शर्मा

मेरठ, 7 दिसंबर 2024:

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को यूपी के मेरठ में एक बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में ट्रैक्टर चलाकर भाजपा सांसद एवं अभिनेता अरुण गोविल भी पहुंचे। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। सभी का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए। इस मामले में बांग्लादेश की सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस प्रदर्शन में स्थानीय भाजपा सांसद एवं अभिनेता अरुण गोविल खुद ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई समेत भाजपा के कई नेता भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  गंगा एक्सप्रेस वे: निर्माण का हाल जानने कई जिलों में उड़नखटोले से उतरे सीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link