Uttar Pradesh

इटावा : रैली निकाल किया जागरूक, बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियो ड्राप

अशरफ अंसारी

इटावा, 7 दिसंबर 2024:

यूपी के इटावा जिले में बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने के प्रति जागरूक करने लिए रैली निकाली गई। पोलियो जागरूकता रैली को डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास ने कहा कि पड़ोसी देशों में पोलियो के मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग को अधिक सक्रिय होना पड़ा है। जनपद में इस अभियान के तहत लगभग 1000 बूथों पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके अलावा 592 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी के घर में छोटे बच्चे हैं और उन्होंने अभी तक पोलियो की खुराक नहीं ली है, तो वे उन्हें जल्द से जल्द पोलियो की दो बूंदें जरूर पिलाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  खेत की रखवाली कर रहे युवक पर सियार का हमला...गांव में फैली दहशत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link