Uttarakhand

डेढ़ दिन में सिमट गया विधानसभा सत्र, हंगामे के बीच कई विधेयक बिना चर्चा के पारित

कांग्रेस के लगातार विरोध के कारण विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी सदन की कार्यवाही, धामी सरकार ने 7844 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट किया था पेश

राजकिशोर तिवारी

चमोली, 28 अक्टूबर 2026ः

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले धामी सरकार के आखिरी विधानसभा सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने 7844 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित करा लिया। कांग्रेस के लगातार विरोध और नारेबाजी के बीच कुछ विधेयक भी बिना चर्चा पारित कर दिए गए। महज डेढ़ दिन चली सदन की कार्यवाही में विपक्ष ने अंकिता भंडारी प्रकरण, भ्रष्टाचार, कथित चंदा चोरी, एमबीबीएस सीटों से जुड़े विवाद और प्रदेश की कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। बुधवार को प्रश्नकाल भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। दो बार स्थगन के बाद दोपहर में वंदे मातरम व राष्ट्रगान के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
uttarakhand-assembly-winter-session-gairsain-ended-early (2)

वेल में उतरे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस का आरोप था कि सरकार जनहित से जुड़े सवालों पर जवाब देने से बच रही है। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और विधानसभा अध्यक्ष को दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:

प्रश्नकाल में एक ही सवाल, भू-कटाव पर जवाब

हंगामे के बीच प्रश्नकाल में केवल एक सवाल लिया जा सका। नियम 58 के तहत कुछ सूचनाएं भी ग्राह्य की गईं। विधायक शहजाद की ओर से हरिद्वार जिले में भू-कटाव का मामला उठाए जाने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। वहीं, मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार व लैंसडौन वन प्रभागों में घायल पीड़ितों के लंबित मुआवजे का भुगतान एक महीने के भीतर करने के निर्देश दिए।

Advertisement

सीढ़ियों पर प्रदर्शन, सरकार को घेरा

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण, भ्रष्टाचार, एमबीबीएस सीटों का घोटाला, नकल जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला।

ये भी पढ़ें  बहादराबाद हाईवे पर हादसा... स्कूटी सवार युवा डॉक्टर की मौत, महिला डॉक्टर गंभीर घायल

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link