CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : भोपाल में DJ बजाने से रोका तो गुस्साये युवकों ने गला रेतकर कर दी शख्स की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, 9 दिसम्बर 2024

भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके के 84 एकड़ झुग्गी में तीन लोगों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। तीनों आरोपी तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे और पार्टी कर रहे थे। मृतक मनोज चौरे ने जब उन्हें टोका तो उन तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए। हल्ला होता देख परिजन जब तक घर से बाहर निकले तो मनोज जमीन पर बेसुध पड़ा था। परिजन तत्काल मनोज को हमीदिया अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के मामले में पुलिस ने रात को ही दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि तीसरे को सोमवार को पकड़ा गया. सोमवार को अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मनोज के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

एडिशनल डीसीपी महावीर मुजल्दे ने बताया कि मनोज की पत्नी ने 4 दिन पहले ही लड़के को जन्म दिया है। घटना की रात को लगभग 1 बजे प्रहलाद कुशवाह, राजू और प्रदीप अपनी झुग्गी में तेज गाना बजा रहे थे और शोर मचा रहे थे। जिस पर मनोज चौरे जो बगल की ही झुग्गी में रहता था। वो आया और उनसे शोर कम करने के लिए कहा। जिसके बाद तीनों मनोज से विवाद करने लगे और मारपीट करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रहलाद कुशवाह ने चाकू निकालकर मनोज का गला रेत दिया। इस दौरान अन्य दो आरोपियों ने मनोज के दोनों हाथ पकड़े हुए थे। गला रेतने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनको घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पंजाब : जालंधर में BJP नेता के घर ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link