Lucknow City

सरदार पटेल को नमन कर योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जिन्ना को आदर्श मानने वाले उनके अनुयायी नहीं हो सकते

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी ने जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद को बताया देश की एकता के लिए चुनौती, हर जिले में रोजगार और औद्योगिक जोन विकसित करने का किया ऐलान

लखनऊ, 31 अक्टूबर 2026:

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और समाज को बांटने वाली ताकतों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं वे सरदार वल्लभभाई पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते। जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद राष्ट्रीय एकता के लिए बड़ी चुनौती हैं। समाज को इन संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा। यही लौह पुरुष सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी और देश की एकता-अखंडता के शिल्पी थे। उन्होंने 563 से अधिक रियासतों का भारतीय गणराज्य में विलय कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। जूनागढ़ और हैदराबाद के भारत में विलय में भी उनकी अहम भूमिका रही। उनकी स्मृतियों को सम्मान देने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है।

ये भी पढ़ें:

yogi-ka-jinnah-par-vipaksh-par-hamla-sardar-patel (2)

Advertisement

धारा 370 हटाकर पूरा किया सरदार पटेल का सपना

योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धारा 370 समाप्त कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूती दी। इससे जम्मू-कश्मीर देश की मुख्यधारा से जुड़ा। अब देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था नहीं है। पूरे देश में एक संविधान और एक व्यवस्था है। यह सरदार पटेल और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है।

हर जिले में बनेगा रोजगार और औद्योगिक जोन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा संकल्प जताते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक जिले में एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित करने की दिशा में काम करेगी। प्रयास है कि उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा बेरोजगार न रहे।
उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज का बंटवारा देश की एकता को कमजोर करता है और बाहरी ताकतों को इसका फायदा उठाने का मौका देता है। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश की एकता और अखंडता कमजोर करने की कोशिशों का भी मिलकर मुकाबला करना होगा।

yogi-ka-jinnah-par-vipaksh-par-hamla-sardar-patel (3)

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन को राष्ट्र प्रथम और एकता की शक्ति का प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक शशांक वर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बुद्धेश्वर महादेव मंदिर: शिकायत के बाद प्रशासन का एक्शन... कब्जा व अनधिकृत तत्व हटाए गए

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link