Lucknow City

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, मुंबई का तस्कर गिरफ्तार, 1.4 करोड़ के सात दुर्लभ बाज बरामद

UP STF और WCCB की संयुक्त टीम ने मड़ियांव के इरादतनगर से दबोचा आरोपी, गोरखपुर, लखीमपुर और सीतापुर के जंगलों से पक्षियों को जुटाकर दुबई, सऊदी अरब और बहरीन भेजता था गिरोह

लखनऊ, 31 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने मुंबई निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सात दुर्लभ बाज (फाल्कन) बरामद किए गए हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंबई के भायखला निवासी फिरोज मसर्रत खान के रूप में हुई है। उसे लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र स्थित इरादतनगर से पकड़ा गया। एसटीएफ के मुताबिक प्रदेश में संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एसटीएफ की कई टीमें जानकारी जुटा रही थीं।

lucknow-wildlife-smuggling-gang-1-4-crore-ke-saat-baj-baramad (2)

ये भी पढ़ें:

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव की टीम को सूचना मिली कि मुंबई का एक तस्कर प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीव लेकर लखनऊ पहुंचने वाला है। सूचना WCCB की लखनऊ टीम को दी गई। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

lucknow-wildlife-smuggling-gang-1-4-crore-ke-saat-baj-baramad (3)

मुंबई के रास्ते विदेश भेजे जाते थे दुर्लभ पक्षी

एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से संरक्षित पक्षियों और वन्यजीवों को इकट्ठा करते हैं। इसके बाद मुंबई के रास्ते इन्हें दुबई, सऊदी अरब और बहरीन भेजा जाता है। गिरोह बाघ, तेंदुआ, काला हिरण जैसी संरक्षित प्रजातियों की तस्करी में भी शामिल है। एजेंसियां अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें  अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर : 40 बीघा कॉलोनी ध्वस्त, 2 प्लांट समेत 6 निर्माण सील

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link