Lucknow CityUttar Pradesh

UP News : हुनर तैयार, अब खरीदारों की बारी, दिव्यांगों के उत्पादों के लिए हर मंडल में लगेगा दीपावली मेला

Divyangjan Empowerment : दिव्यांगों के बनाए सामान की होगी बिक्री, लखनऊ मंडल को 7 लाख रुपये का बजट, बाकी मंडलों में आयोजन के लिए मिलेंगे 3-3 लाख रुपये

लखनऊ, 1 नवंबर 2026:

Diwali Mela 2026 : उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों को अपने हुनर के दम पर कमाई का मौका देने के लिए योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में दीपावली मेले लगाने जा रही है। इन मेलों में दिव्यांगों की ओर से तैयार किए गए सामान की प्रदर्शनी लगेगी, साथ ही उनकी बिक्री भी होगी। इसका मकसद दिव्यांगों के उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।

हर मंडल के लिए तय हुआ अलग बजट

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने मंडल स्तर पर मेले लगाने के लिए बजट तय कर दिया है। लखनऊ मंडल में आयोजन के लिए 7 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि प्रदेश के बाकी मंडलों को 3-3 लाख रुपये मिलेंगे।

अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश

विभाग ने सभी मंडलों के उपनिदेशकों और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारियों को आयोजन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से अपने-अपने जिलों में मेले के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। जिन मंडलों और जिलों से आयोजन के प्रस्ताव अभी नहीं मिले हैं, उनसे भी जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

अपने उत्पाद बेच सकेंगे दिव्यांगजन

दीपावली मेले में दिव्यांगजन अपने हाथों से तैयार सामान की प्रदर्शनी लगा सकेंगे। यहां उन्हें ग्राहकों से सीधे जुड़ने, अपने उत्पादों की बिक्री करने और नए खरीदार तलाशने का मौका मिलेगा। इससे उनके काम को पहचान मिलने के साथ आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।

Advertisement

उत्पादों को बाजार से जोड़ना प्राथमिकता, राजेश कुमार सिंह

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों में दीपावली मेले लगाने का मकसद दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच देना है। मेले में उनके बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी कराई जाएगी। इससे उन्हें बेहतर बाजार मिलेगा, आमदनी के नए मौके बनेंगे और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने संबंधित अधिकारियों को समय से आयोजन की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  गली क्रिकेट' में भिड़ीं पुलिस-पब्लिक की टीमें, कमिश्नर ने जड़े चौके-छक्के

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link