Business

Share Market News : रिलायंस के बाद दिग्गज शेयरों ने संभाली बाजार की कमान, 729 अंक उछला सेंसेक्स

इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल समेत कई बड़े शेयरों में खरीदारी, निफ्टी भी 23,600 के पार पहुंचा, शुरुआती कारोबार में 1601 शेयरों में तेजी

बिजनेस डेस्क, 3 नवंबर 2026:

Stock Market Today : शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई जोरदार खरीदारी के बाद मंगलवार को इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने बाजार को नई रफ्तार दी। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 729 अंक उछलकर 76,421 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी ने भी 188 अंकों की छलांग लगाते हुए 23,628 का स्तर छू लिया।

76 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स

सोमवार को 1,200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स मंगलवार को भी मजबूत शुरुआत करने में कामयाब रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,629 के स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को तेजी के साथ 76 हजार के पार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में इसने 76,421 का स्तर छू लिया।

निफ्टी में भी खरीदारी का जोर देखने को मिला। सोमवार को 380 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज करने वाला यह इंडेक्स मंगलवार को 23,582 पर खुला। इसके बाद 188 अंक चढ़कर 23,628 के स्तर तक पहुंच गया।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

मंगलवार को बाजार की तेजी में कई बड़े शेयरों का योगदान रहा। शुरुआती कारोबार में इंडिगो के शेयर करीब 3.50 फीसदी चढ़े। एचडीएफसी बैंक में 2.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर करीब 2 फीसदी ऊपर कारोबार करते दिखे। एशियन पेंट्स, इन्फोसिस के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Advertisement

मिडकैप शेयरों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम करीब 3.20 फीसदी, पॉलिसी बाजार 2.70 फीसदी, सुंदरम फाइनेंस 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। स्मॉलकैप शेयरों में एंजेल वन करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ आगे रहा। मणप्पुरम फाइनेंस में भी करीब 3.90 फीसदी की उछाल दर्ज की गई।

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय बाजार मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी पड़ा है। शुरुआती कारोबार के दौरान कच्चा तेल करीब 105 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बाजार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, करीब 1,601 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 753 शेयरों में गिरावट रही। 166 कंपनियों के शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा।

ये भी पढ़ें  Share Market : बाजार खुलते ही सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,300 के नीचे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link