Lucknow City

UP News : दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को फ्री सिलेंडर का तोहफा, 3 करोड़ किसानों व महिलाओं के लिए आएगा मेगा पैकेज

लखनऊ से सीएम योगी ने 1,500 करोड़ रुपये की उज्ज्वला गैस सब्सिडी जारी की, किसानों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी घोषणा, विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ, 3 नवंबर 2026:

दीपावली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की महिलाओं और गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवारों के लिए 1,500 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी की। राजधानी लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से कुछ महिला लाभार्थियों को चेक सौंपे। इसके साथ ही किसानों व महिलाओं के लिए जल्द बड़े आर्थिक पैकेज का भी ऐलान कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 983.45 रुपये है। केंद्र सरकार पहले से 335.40 रुपये की सब्सिडी दे रही है जबकि शेष 648.55 रुपये का भुगतान दीपावली पर राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि अब उज्ज्वला लाभार्थियों को सिर्फ खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी जाना होगा। उनसे एक रुपया भी नहीं लिया जाएगा।

किसानों और महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस साल बारिश, बाढ़ और सूखे से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार मुआवजा दे रही है। इसके साथ ही तीन करोड़ किसान परिवारों के लिए जल्द एक विशेष आर्थिक पैकेज लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार अलग से बड़ा पैकेज तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें:

UP News दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को फ्री सिलेंडर का तोहफा, 3 करोड़ किसानों व महिलाओं के लिए आएगा मेगा पैकेज (2)

Advertisement

कांग्रेस पर हमला, उज्ज्वला की दिलाई याद

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले गैस कनेक्शन लेना आम आदमी के लिए बेहद मुश्किल था। लोगों को 25 हजार से 50 हजार रुपये तक ब्लैक में देने पड़ते थे। नेताओं-अफसरों के चक्कर काटने पड़ते थे। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को बलिया से उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी जिसका नतीजा है कि आज करोड़ों गरीब परिवार धुआं मुक्त रसोई का लाभ उठा रहे हैं।

वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट का भी किया जिक्र

योगी ने केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि पहले देश घोटालों की चर्चा से घिरा रहता था जबकि अब सुशासन का दौर है। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में 46 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

ब्रजेश पाठक बोले… जिज्जी, बिटिया, बहनी और आपा

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अवधी में भाषण देकर महिलाओं को ‘जिज्जी, बिटिया, बहनी और आपा’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की सरकार है और समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि पहले जनता के टैक्स का पैसा सैफई महोत्सव में खर्च किया जाता था जबकि आज वही पैसा गरीब परिवारों के हित में लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  Lucknow News : प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाया, बक्से में भरा शव नहर में फेंका, दूसरी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link