Uttar Pradesh

“हाथरस में 40 मिनट पीड़ित परिजन से मिलकर दिल्ली लौटे राहुल गांधी, ना दिया कोई बयान”

हाथरस,12 दिसंबर 2024

राहुल गांधी ने एक बार फिर हाथरस के बुलगढ़ी गांव पहुंचकर 2020 के बहुचर्चित बिटिया कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने करीब 40 मिनट तक परिवार से बातचीत की, लेकिन इस दौरान मीडिया से कोई बात नहीं की और बिना कोई बयान जारी किए दिल्ली वापस लौट गए। यह मामला देशभर में सुर्खियों में था, जब पुलिस ने बिना परिवार की सहमति के युवती का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद CBI ने मामले की जांच शुरू की, और कोर्ट ने 3 आरोपियों को बरी कर दिया, जबकि एक आरोपी को दोषी ठहराया।

राहुल गांधी के हाथरस पहुंचने के बाद स्थानीय अधिकारियों को बुलाया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया। इसके बाद राहुल गांधी के साथ आए लोगों ने एसडीएम से संपर्क किया और फोन पर अधिकारियों से बात की। इस घटनाक्रम ने उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है, हालांकि पीड़ित परिवार ने भी मीडिया से कोई बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  खुलासा: लूटपाट को आया था, पहचाने जाने के डर से मार दी सैन्य अधिकारी को गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link