Uttar Pradesh

“वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी-तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, गलन तेज”

मेरठ,23 दिसंबर 2024

वेस्ट यूपी में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को मेरठ, सहारनपुर और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के बाद तेज हवाओं ने गलन बढ़ा दी। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंडक महसूस हुई। सरदार पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 27 दिसंबर से ठंड और बढ़ने के साथ ओलावृष्टि और घने कोहरे की संभावना है। हालांकि, दिन का तापमान फिलहाल स्थिर है, लेकिन सुबह और रात के वक्त ठंडक अधिक महसूस हो रही है। साथ ही, बढ़ते स्मॉग और खराब AQI ने सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है।

बढ़ती ठंड का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। सुबह के वक्त कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और बाजारों में रौनक कम है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। बच्चों को सुबह ठिठुरते हुए स्कूल

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एलडीए 81 सौ एकड़ में बसाएगा नगर, तीन लाख लोगों को मिल सकेंगे आवास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link