Uttar Pradesh

महाकुम्भ 2025: उप्र सरकार ने चार प्रदेशों में किये महाकुंभ 2025 रोडशो, लोगों को निमंत्रण

लखनऊ, 13 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चार प्रदेशों में महाकुंभ 2025 प्रचार के लिये रोड शो आयोजित किये गए।

उत्तराखण्ड में देहरादून, जम्मू कश्मीर के जम्मू, बिहार के पटना और गोवा के पणजी में महाकुंभ 2025 रोड शो किये गए।

इसका उद्देश्य प्रयागराज महाकुंभ 2025 के महत्व को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने और वहां के लोगों को इसमें भाग लेने के लिए निमंत्रित करना है।

ये भी पढ़ें:
 जम्मू में उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल कुमार और राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, देहरादून में मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, 

पटना में मंत्री राकेश सचान और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और पणजी मंत्री दारा सिंह चौहान और जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने योगी सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए रोड शो का नेतृत्व किया।

Advertisement

इन रोडशो में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनता ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें  भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता हैः सीएम योगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link