Uttar Pradesh

उप्र:26 दिसंबर से मनेगा गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी वर्ष

आगामी सत्र से सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान की अमर गाथा उत्तर प्रदेश में स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा

लखनऊ, 14 दिसंबर,2024

उत्तर प्रदेश सरकार ने सिख धर्म के नवम् गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का 350वां वर्ष पूरे प्रदेश में मनाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा करते कहा कि  कहा कि देश व धर्म की स्थापना के लिए सिख गुरुओं का बलिदान अनुकरणीय है, इसलिए सिख गुरुओं के त्योहारों को पूरे प्रदेश में परंपरागत तौर पर उल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने आगामी सत्र से सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान की अमर गाथा को स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाये जाने के भी निर्देश दिए।

एक वर्ष तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के विशेष अवसर पर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से होगा, जिसका प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसका समापन अवसर पर अगले वर्ष भव्य समारोह के साथ होगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बहराइच : सीएम योगी ने किया महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का लोकार्पण, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link