ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : घरेलू विवाद में भड़के पति ने लगा दी आग, चपेट में आया गैस सिलेंडर फटा, दो आरक्षक समेत पांच लोग आग में झुलसे, पति की जलकर मौत 

रायपुर, 14 दिसम्बर 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। शहर के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बचाव करने के लिए पहुंची। पुलिस टीम महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए। वहीं, इस हादसे में पति की जलकर मौत हो गई है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची थी, जहां पति ने घर में आग लगा दी थी. पत्नी संध्या को बचाकर बाहर ले जाने के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पेट्रोलिंग स्टाफ के दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए, साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पति राजा राव (40 वर्ष) की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और घर के अंदर जाकर मृतक पति का शव बाहर निकाला. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  दिल्ली : पति,पत्नी और सास मिलकर करते थे ड्रग्स की सप्लाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link