CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या, एक नाबालिग गिरफ्तार

मुंबई, 5 फरवरी 2025

महाराष्ट्र के नंदुरबार रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया, जिसमें 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम चेन्नई-जोधपुर एक्सप्रेस में हुए हमले के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सुमेर सिंह और परबत परिहार (40) चेन्नई से ट्रेन में सवार हुए थे और अपने गृहनगर जोधपुर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि जब ट्रेन भुसावल स्टेशन पर पहुंची तो दोनों का एक यात्री से सीट को लेकर झगड़ा हो गया और यात्री ने अपने कुछ दोस्तों को नंदुरबार स्टेशन पर बुला लिया। जैसे ही ट्रेन नंदुरबार पहुंची, यात्री के दोस्तों ने दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार तड़के सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  आजमगढ़ में हैवान बनी मां, 6 साल की बेटी की पीट-पीटकर की हत्या, 3 साल के बेटे का भी दबाया गला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link