Uttar Pradesh

डंपर-कार टक्कर में गर्भवती महिला सिपाही की मौत, झांसी से लौट रही थी।

महोबा,18 दिसंबर 2024

महोबा में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में गर्भवती महिला सिपाही निशी अग्निहोत्री की दर्दनाक मौत हो गई। झांसी के प्रेमनगर निवासी निशी, खन्ना थाने में तैनात थीं और झांसी में अपने पति से मिलकर लौट रही थीं। उनकी कार को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे निशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। निशी के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और घटना की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पेपरमिल कॉलोनी में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link