Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश: सचिव स्तर के सात आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव बनेंगे

लखनऊ, 18 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2000 बैच के सात आईएएस अधिकारी सचिव से प्रोन्नत होकर प्रमुख सचिव बनेंगे।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल  154 आईएएस अफसरों को पदोन्नति, सलेक्शन ग्रेड व कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान देने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में इस पर सहमति बनी। इसमें 2000 बैच के एक अधिकारी सहित चार अधिकारियों को छोड़कर सभी नामों पर सहमति बन गई है। पदोन्नति एक जनवरी से लागू होगी. 

जो अफसर प्रमुख सचिव बनेंगे वे हैं- सौरभ बाबू, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनीष चौहान, धनलक्ष्मी के, रंजन कुमार, अनुराग यादव और रणवीर प्रसाद।

बैठक में वर्ष 2009 बैच के 40 अफसरों को विशेष सचिव से सचिव बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसमें शुभ्रा सक्सेना, लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार, अदिति सिंह, डॉ. रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा व निदेशक खनंन माला श्रीवास्तव शामिल हैं।

इसी बैच के डॉ. नितिन बंसल, मसूम अली सरवर, विजय किरण आनंद, भानु चंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस राजलिंगम, विवेक, भूपेंद्र एस चौहान, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, बृजेश नारायण सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, रमाकांत पांडेय, अनुराग पटेल, आनंद कुमार सिंह द्वितीय, राम केवल, राजेश कुमार द्वितीय, मार्कंडेय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, राजेश प्रकाश, प्रमोद कुमार उपाध्याय, जगदीश, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, इंद्र विक्रम सिंह, डॉ. हीरालाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह द्वितीय, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:
इनके अलावा वर्ष 2012 बैच के 51 अफसरों को लगातार 13 साल की सेवा पर सलेक्शन ग्रेड, वर्ष 2016 बैच के 38 अफसरों को लगातार नौ साल की सेवा पर कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान और चार साल की सेवा करने वाले वर्ष 2021 बैच के 17 आईएएस अफसरों को 6600 ग्रेड पे देने पर भी सहमति बनी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आंधी-तूफान का कहर...96 की मौत, दो महिलाओं के गर्दन सिर कटे, बरेली में टीन शेड संग उड़ा युवक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link