PoliticsUttar Pradesh

गाजियाबाद उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी की जीत, फिर बजा कमल का डंका

गाजियाबाद,20 दिसंबर 2024

गाजियाबाद नगर निगम के वॉर्ड 19 और वॉर्ड 21 में हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। वॉर्ड 19 में भाजपा प्रत्याशी रंजीता ने 1806 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि वॉर्ड 21 में निर्दलीय प्रत्याशी रीमा गौतम 2157 वोट पाकर विजयी रहीं। मतगणना गुरुवार सुबह कड़ी निगरानी में शुरू हुई और दोपहर तक नतीजे घोषित किए गए। जीत के बाद विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने इलाके में जश्न मनाया।

इन उपचुनावों का आयोजन वॉर्ड 19 की पार्षद उर्मिला वाल्मिकी और वॉर्ड 21 के पार्षद आनंद कुमार गौतम के निधन के बाद किया गया। मंगलवार को हुई मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, जिसमें ठंड के बावजूद लोगों ने उत्साह से भाग लिया। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि नए प्रतिनिधि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर: 1 करोड़ की रंगदारी मांगने और फायरिंग मामले में 5 बदमाश गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link