Uttar Pradesh
“रजाई में हीटर तापते हुए जल संस्थान कर्मी की मौत, आगरा में हड़कंप।”

आगरा,20 दिसंबर 2024
उत्तर प्रदेश के आगरा में जल संस्थान के एक कर्मचारी सीताराम कनौजिया (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना गुरुवार रात थाना कमला नगर स्थित वॉटर वर्क्स की है, जहां वह ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए सीताराम ने इलेक्ट्रिक हीटर चालू किया था, जिससे रजाई में आग लग गई। सुबह विभागीय कर्मचारी पहुंचे तो सीताराम का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीताराम शराब का सेवन करता था और संभवतः घटना के समय नशे में था। आशंका है कि वह हीटर के पास सोते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बचने में असमर्थ रहा। इस दर्दनाक घटना से विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं, जबकि परिवार में शोक का माहौल है।






