Entertainment

टीवी एक्ट्रेस ‘गोपी बहू’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी बनी मां, बेबी बॉय को दिया जन्म !

मुंबई, 20 दिसम्बर 2024

टीवी एक्ट्रेस गोपी बहू के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आया है।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने एक बेटे को जन्म दिया है। देवोलीना ने खुद ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,’हैलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता आ गया है।’ एक्ट्रेस ने कल यानी 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया है।इसी के तुरंत बाद मीडिया जगत से उनके फैंस आरती सिंह, पारस छाबड़ा, राजीव अदतिया, काजल पिसल और अन्य लोग उन्हें बधाई देने लगे। अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ने लिखा, “आप दोनों को बधाई.. छोटे को प्यार।” पारस छाबड़ा ने लिखा, ‘बधाई हो।’, दीपिका सिंह ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई देवो।’

साल 2022 में ब्वॉयफ्रेंड के साथ की थी शादी…..

ये भी पढ़ें:

देवोलीनी ने साल 2022 में जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी लोनावला में हुई और ये एक कोर्ट मैरिज थी।

ये भी पढ़ें  रामनवमी पर ‘वाराणसी’ से दिखी राम की झलक... मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link