Uttar Pradesh

गीजर से गैस लीक, बाथरूम में दम घुटने से 12वीं की छात्रा की मौत।

अलीगढ़,21 दिसंबर 2024

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की कुलदीप विहार कॉलोनी में 12वीं की छात्रा माही सिंह की गैस गीजर से दम घुटने के कारण मौत हो गई। 19 दिसंबर को जब यह हादसा हुआ, माही घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां दूध लेने गई हुई थी। मां के लौटने पर माही बाथरूम के फर्श पर बेहोश मिली। परिवार वाले तुरंत उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगले दिन, 20 दिसंबर को माही का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

माही सिंह विजडम पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा थी और बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी कारण वह स्कूल नहीं जा रही थी और घर पर ही पढ़ाई कर रही थी। घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गैस गीजर का उपयोग करते समय यह दुखद हादसा हुआ, जिसने सभी को सावधानी बरतने की सीख दी है।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : शामली में दहेज के लिए 21 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link