PoliticsUttar Pradesh

मिर्ज़ापुर : गृहमंत्री के बयान पर भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट घेरकर प्रदर्शन

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर 21 दिसंबर 2024:

यूपी के मिर्जापुर में शनिवार को सपाइयों ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर टिप्पणी से नाराज सपाइयों ने गृहमंत्री से जनता से माफी मांगने की मांग की है।

गेट पर सपाइयों की पुलिस से हुई नोकझोंक

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट पर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में जुटे कार्यकर्ता केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, जहां पुलिस बल ने गेट पर ही रोक दिया। इससे नाराज सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हुई।

गेट फांदकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए कई कार्यकर्ता

इस दौरान कई कार्यकर्ता मुख्य गेट को फांदकर अंदर पहुंच गए। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने केन्द्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे और माफी मांगने की मांग के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इस प्रदर्शन में सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री गुलाब चंद उर्फ मुन्नी यादव, पूर्व विधायक जगदंबा पटेल, जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल, राजनारायण यादव, श्याम अचल यादव, कन्हैया के साथ कई कार्यकर्ता शामिल थे।

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री ने अयोध्या को दिया सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link