Uttar Pradesh

“पति बना हैवान, दांतों से काटा पत्नी का होंठ, लगे 16 टांके”

मथुरा,25 जनवरी 2025

मथुरा जिले के एक गांव में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा हिंसक रूप ले लिया, जब पति ने अपनी पत्नी के होंठों को दांतों से काट लिया, जिससे महिला के होंठों पर 16 टांके लगे। पीड़िता ने घटना की जानकारी कागज पर लिखकर पुलिस को दी, क्योंकि वह बोल नहीं पा रही थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे मारा और जब उसने शांत रहने को कहा, तो उसने अचानक उसके होंठों को काट लिया। इस दौरान घर पर मौजूद उसकी बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी मारपीट का सामना करना पड़ा।

महिला ने अपने पति, सास और देवर के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर थी और उसे थाने ले जाने के बाद उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद, महिला के पति विष्णु, सास और देवर घर से गायब हैं, और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लोदीपुर धाम को मिलेगी नई पहचान : 1.67 करोड़ से होगा श्री जम्भेश्वर मंदिर का कायाकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button