Uttar Pradesh

अमेठी : पिकअप और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

आदित्य मिश्र

अमेठी, 25 दिसंबर 2024:

यूपी के अमेठी में पिकअप वाहन और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय छोटेलाल और घायलों की अरविंद और मनोज के रूप में हुई।

यह हादसा अमेठी के मुंशीगंज रोड पर सराय खेमा गांव के पास मंगलवार रात हुआ। बताते हैं कि बाइक से जा रहे तीनों लोगों की सामने से पिकअप वाहन से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मुंशीगंज एसओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link