Uttar Pradesh

वाराणसी में क्रिसमस की धूम, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 25 दिसंबर 2024:

यूपी के वाराणसी में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महागिरजा में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई, जहां बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने 70 किलो का केक काटा और बाइबिल का पाठ कर शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

लाल चर्च, तेलियाबाग चर्च, सेंट पॉल चर्च सिगरा और सेंट थॉमस चर्च सहित अन्य गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया। प्रार्थना सभाओं में मसीही समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

महागिरजा घर में आयोजित क्रिसमस मेले में पहली बार बनाए गए क्रिसमस गांव ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा,

कॉलोनियों और होटलों में केक काटकर और गीतों के माध्यम से पर्व का जश्न मनाया गया।

ये भी पढ़ें  एक माह में 1.60 लाख मोबाइल यूजर शिफ्ट हुए बीएसएनएल पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link