Uttar Pradesh

दीवार में सिर लड़ा कर दी पत्नी की हत्या, खून साफ करने के बाद शव के साथ सोया पति

शाहजहांपुर,25 दिसंबर 2024

शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना तब हुई जब दोनों के बीच बीती रात विवाद हुआ, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पति ने पत्नी का सिर दीवार से मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर में फैले खून को पानी से साफ किया और रात भर शव के पास सोता रहा। सुबह उसे मृत देखकर गांव वालों को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी सोहन शराब पीने का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था। पत्नी रागिनी की हत्या के बाद सोहन ने 7 घंटे तक शव के पास सोने की बात स्वीकार की। पुवायां थाना प्रभारी ने हत्या की पुष्टि की, लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों के फोन कॉल्स का भी कोई जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बरेली में पकड़ी गईं तीन बांग्लादेशी बहनें... जासूसी की आशंका, फर्जी पासपोर्ट बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button