Uttar Pradesh

महाकुंभ: संगम स्नान के लिए हर जिले से चलेंगी बसें, सीएम योगी का निर्देश!

लखनऊ,11 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान प्रदेशवासियों के लिए संगम स्नान को सुगम बनाने के उद्देश्य से सभी जिलों से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवाओं के संचालन के निर्देश दिए हैं। यूपी रोडवेज द्वारा 7000 बसों और मेला क्षेत्र में 550 शटल बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त पूरे महाकुंभ अवधि में नियमित बस सेवाएं उपलब्ध रहें और उनकी समय सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि बस चालक और परिचालक मादक पदार्थों का सेवन न करें, और प्राइवेट बसों द्वारा तय किराए से अधिक राशि या ओवरलोडिंग न हो। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन मंत्री और अन्य अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया और तैयारियों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  5 बार डिप्टी सीएम, किंग मेकर की हैसियत… और अचानक मौत: जानिए कौन थे 'दादा' अजित पवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link