Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा सत्र हंगामेदार, नेता प्रतिपक्ष ने बदसलूकी का मुद्दा उठाया, सपा का प्रदर्शन

लखनऊ, 11 अगस्त 2025:

यूपी विधानमंडल का सत्र सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विगत दिनों गोरखपुर दौरे के दौरान अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गाड़ी से खींचने का प्रयास किया गया। इस मुद्दे पर सपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का सभी सम्मान करते हैं। इस मुद्दे को केवल राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रश्नकाल शुरू कराया, लेकिन एक के बाद एक 18 सपा विधायकों ने अपने सवाल नहीं पूछे। पल्लवी पटेल ने सरकार से सवाल जरूर किए। इस बीच विपक्ष के हंगामे के चलते अध्यक्ष ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

सत्र शुरू होने से पहले भी सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानभवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। बारिश के बीच वे पीडीए पाठशाला का मॉडल लेकर पहुंचे और हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था…”आप चलाइए मधुशाला, हम चलाएंगे पाठशाला”। विपक्ष ने सरकार पर शिक्षा और जनहित की अनदेखी का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर : नगर कोतवाली में सर्विस पिस्टल से चली गोली, दरोगा घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link