Uttar Pradesh

अमेठी : भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा शहर

आदित्य मिश्र

अमेठी,11 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान की अलख जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा अमेठी तहसील और कस्बे के कोतवाली रोड से शुरू हुई। यह गांधी चौक और अंबेडकर चौराहा समेत सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान ‘शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगते रहे।

भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू और काशी तिवारी के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा ले रखा था। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। चौराहों और गलियों में लोगों ने घरों की छतों और बालकनियों से तिरंगे लहराए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। यात्रा में अजय तिवारी, बिंदेश्वरी प्रसाद द्विवेदी, विनोद पांडेय, राकेश पांडेय, देव प्रकाश पांडे, राम महेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, अमित शुक्ल और विवेक मिश्र समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : किशोरी से रेप की कोशिश...नाकाम आरोपियों ने अश्लील वीडियो किया वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link