Uttar Pradesh

कबूतर उड़ाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, छतों से बरसे ईंट-पत्थर, कई जख्मी, वीडियो वायरल

अनमोल शर्मा

बागपत, 11 अगस्त 2025 :

यूपी के बागपत जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना कस्बा चौकी के पास सोमवार को कबूतर उड़ाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। कबूतर उड़ाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से छतों पर से ईंट पत्थर फेंके गए। अफरातफरी के माहौल में एक महिला समेत कई लोग जख्मी हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की है।

ये भी पढ़ें:

पुराना कस्बा चौकी के पास रहने वाले अनस और अब्दुल वाहिद कबूतरबाजी के शौकीन है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच इसी दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से छतों पर चढ़कर जमकर पथराव किया गया। वायरल हुए करीब 1 मिनट 36 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि संकरी गली के दोनों ओर घरों की छतों पर खड़े लोग हाथ में ईंट और पत्थर लेकर एक-दूसरे पर बरसा रहे हैं। एक साथ दर्जनों ईंटें हवा में उड़ती दिखाई देती हैं। एक वीडियो में पथराव में घायल हुई एक महिला को लोग सहारा देकर ले जाते दिखाई देते हैं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। बताया गया कि कबूतर उड़ाने को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं, लेकिन इस बार मामला बिगड़ गया। बताया गया कि पुलिस ने जल्द ही पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें  नवरात्र के पहले दिन पूजीं गईं मां शैलपुत्री... तरकुलहा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link