Uttar Pradesh

“8 साल की उम्र में किडनैप, 49 साल बाद कुएं से मिली पहचान”

आजमगढ़,25 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत आजमगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां 49 साल बाद एक महिला अपने खोए हुए परिवार से मिली। 1975 में 8 साल की उम्र में एक मेले में किडनैप हो जाने के बाद महिला का कई बार सौदा किया गया और वह कई जगहों पर रही। जब वह शादी की उम्र तक पहुंची, तो उसे रामपुर जिले के लालता प्रसाद गंगवार से शादी करवा दी गई। महिला को बस इतना याद था कि उनके घर के आंगन में एक कुआं था, और इसी छोटी सी जानकारी ने पुलिस को उसके परिवार तक पहुँचने में मदद की।

पुलिस ने महिला की जानकारी के आधार पर जांच शुरू की और यह पता चला कि महिला का परिवार चूड़ीदार गांव में रहता था। महिला के भाई की पहचान होने के बाद, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की पुष्टि की। ऑपरेशन मुस्कान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया और जिले के अन्य थानों की मदद से महिला को उसके परिवार से मिला दिया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दीक्षांत समारोह में दिखी भारतीय और तिब्बती परंपराओं के अनूठे संगम की झलक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link