Uttar Pradesh

वाराणसी गैंगरेप केस में एक्शन : डीसीपी चंद्रकांत मीना हटाए गए, लखनऊ में अटैच

लखनऊ, 15 अप्रैल 2025:

वाराणसी में युवती से गैंगरेप मामले में प्रदेश शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। वाराणसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घटना का संज्ञान लिए जाने बाद वरुणा क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंद्रकांत मीना को उनके पद से हटा दिया गया है। सोमवार देर रात उन्हें वाराणसी से हटाकर लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस से अटैच कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के सामने आने के बाद डीसीपी ने तत्काल सख्त कदम नहीं उठाए। संबंधित थाना प्रभारी और जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई। इससे उच्च अधिकारी नाराज थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

वाराणसी में पिछले दिनों एक युवती के साथ 23 युवकों ने सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप किया था। पीड़िता को आरोपी सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे। इस घटना 23 आरोपियों में से 12 को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  UP पुलिस भर्ती परीक्षा : 29 लाख अभ्यर्थियों को सरकार का तोहफा, बस किराए पर 50% छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link