Uttar Pradesh

Mahakumbh 2025: गैर हिन्दी भाषी श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, 12 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी अनाउंसमेंट

प्रयागराज, 26 दिसंबर, 2024

कई भाषाओं की जानकारी रखने वाले रेलवे कर्मचारी महाकुंभ में अनाउंसमेंट की बागडोर संभालेंगे। मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन समेत शहर में एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर 12 क्षेत्रीय भाषाओं में उद्घोषणा होगी। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने बहुभाषीय उद्घोषणा प्रणाली (मल्टी लैंग्वेज अनाउंसमेंट) को लागू करने के लिए सभी क्षेत्रीय जोनल रेलवे को पत्र भेजा है।पत्र में कहा गया है कि वह अपने अनुभवी उद्घोषकों को प्रयागराज के लिए रिलीव करें, ताकि महाकुंभ के दौरान वह अपनी क्षेत्रीय भाषा में उद्घोषणा कर सकें।

एनसीआर की तैयारी है कि स्टेशनों पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ 12 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अनाउंसमेंट हो। इसमें गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़, बांग्ला, असमिया, उड़िया और पंजाबी भाषा प्रमुख रूप से शामिल है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान गैर हिंदीवासियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए 12 क्षेत्रीय भाषाओं में अनाउंसमेंट कराने की तैयारी की गई है।

महाकुंभ के दौरान शहर के सभी स्टेशनों पर बनाए गए आश्रय स्थलों पर यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान के अनुसार आश्रय स्थलों पर ठहरने की सुविधा दी जाएगी। इन स्थलों पर स्पीकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा आश्रय स्थलों पर अनारक्षित टिकट काउंटर, खानपान स्टॉल, शौचालय, पेयजल आदि की भी व्यवस्था होगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी : सपा कार्यकर्ता पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं का हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link