Uttar Pradesh

हरदोई में बीवी के पति और आशिक के बीच गोलीबारी, फोन पर बात को लेकर हुआ विवाद

हरदोई,26 दिसंबर 2024

हरदोई के महुआ चाचर गांव में एक महिला के पति और उसके आशिक के बीच फोन पर विवाद के बाद गोलीबारी हुई। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक मुन्ना पहले भी महिला से फोन पर बात करने को लेकर विवाद कर चुका था। इस दिन, जब युवक बाजार में सामान खरीदने गया, तो मुन्ना भी वहां पहुंचा और दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मुन्ना ने तमंचे से गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले भी पीड़ित को गोली मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  शिव की नगरी में साईं बाबा पर संग्राम… मूर्ति हटाने पर हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link