ReligiousUttar Pradesh

मिर्जापुर : नव वर्ष पर श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 28 दिसंबर 2024:

यूपी के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में नव वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। इस बार श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी के चरणों का स्पर्श नहीं कर सकेंगे। इस पर रोक लगाई गई है। श्रद्धालु दूर से ही मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सकेंगे।

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन कर रहा इंतजाम

ये भी पढ़ें:

यह निर्णय प्रशासन ने नव वर्ष पर उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा कारणों से लिया है। मालूम हो कि सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर भव्य विंध्य कारिडोर बनने के बाद दर्शनार्थियों की संख्या काफी बढ़ी है। इसमें नववर्ष पर और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर डीएम प्रियंका निरंजन ने देवी मां के चरण स्पर्श पर पाबंदी लगा दी है। डीएम ने बताया है कि नववर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ सुविधा का ध्यान रखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं।

Advertisement

महाकुंभ के स्नानार्थियों के लिये होगी विशेष व्यवस्था

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि महाकुंभ मेले में 40 करोड़ लोगों के आने की संभावनाएं है। करीब पांच करोड़ श्रद्धालुओं के यहां पर आने की संभावना है। इसके चलते बहुत सी व्यस्थाएं की जा रही हैं। 14 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। रैन बसेरो की व्यवस्था के साथ घाटों पर सफाई, अस्थायी शौचालय आदि का इंतजाम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  पुण्यतिथि पर बापू को नमन... लखनऊ में सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, दिया ये संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link