CrimeUttar Pradesh

बिजली विभाग की लापरवाही से दो युवकों की गयी जान: 4 महीने बाद मिला मुआवजा।

सिंगरामऊ (जौनपुर), 23 अक्टूबर 2024

विद्युत विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ में दो युवकों की मौत के चार महीने बाद परिजनों को मुआवजा दिया गया।

पिछली 4 जुलाई को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बछुआर गांव निवासी रविशंकर तिवारी (22 वर्ष) और श्याम सिंह यादव ( 22 वर्ष ) का घटनास्थल पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई थी। घटना के 4 महीने बाद । मंगलवार को दोनों मृतकों के परिवारजनों को स्थानीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने घर पहुंच कर पांच- पांच लाख रुपए का स्वीकृति पत्र दिया और बताया दोनों के परिवार जन के खाते में पांच – पांच लाख रुपए पहुंच गए है।
मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को दोनों मृतकों के परिवार के एक- एक व्यक्तियों को संविदा पर नियुक्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्र, एसडीओ कौशल कुमार, नरसिंह तिवारी, बलराम मिश्र, विनोद तिवारी, सत्यम मिश्र, अम्बुज तिवारी, राहुल मिश्र आदि उपस्थित रहे

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जगह जगह हाई टेंशन लटके हुए हैं लेकिन बिजली विभाग अभी भी ध्यान नही दे रहा है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  अलविदा की नमाज के बाद बाहर निकलते ही जो हुआ उसने सबको चौंका दिया!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link