Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : पुलिस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 29 दिसंबर 2024:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास लूट के 65 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ है।

व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े की थी लूटपाट

ये भी पढ़ें:

मुड़िया खेड़ा मानपुर मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुन्ना उर्फ हनी निवासी खत्री टोला कस्बा खीरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुन्ना उर्फ हनी गत 26 दिसंबर को लखनऊ के अदरक व्यापारी के मुनीम के साथ हुई 3.90 लाख रुपये की लूट का सरगना था। राजापुर मंडी खीरी से पैसा लेकर ई-रिक्शा से जाते समय व्यापारी के मुनीम से वैन सवार पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे से धमकाकर रुपये लूट लिए थे।

Advertisement

चार बदमाश कल हुए थे गिरफ्तार

इस लूट में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था उनके पास लूट के रुपयों के साथ वैन भी बरामद हुई थी। इस दौरान गैंग का सरगना मुन्ना उर्फ हनी फरार हो गया था। मुन्ना को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अंबर सिंह की टीम ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें  रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब… बस्ती से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link