Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार सीआरपीएफ के नए महानिदेशक

लखनऊ, 30 दिसंबर 2024
उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक बनाये गए हैं।
वह अनीश दयाल सिंह से पदभार ग्रहण करेंगे जो 31 दिसंबर को सेवानिर्वत हो रहे हैं।
इससे पहले हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश कैडर के राजीव राय भटनागर और आनंद प्रकाश महेश्वरी सीआरपीएफ के महानिदेशक रहे।






