Uttar Pradesh

आवारा जानवरों से फसल बचाने किसान बना ‘भालू’, अनोखे तरीके से कर रहा रखवाली

हरदोई,30 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सण्डीला क्षेत्र में एक मूक-बधिर किसान रामनरेश ने अपनी फसल को घुमंतू जानवरों और बंदरों से बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। रामनरेश ने भालू का वेश धारण कर जानवरों को डराने की तरकीब निकाली, जो काफी सफल रही। गांव वालों ने इस तरकीब को समझने के बाद उनकी मदद के लिए चंदा जमा कर भालू की पोशाक खरीदने में सहायता की। पोशाक पहनकर खेतों में जाते ही जानवर और बंदर डरकर भागने लगे, जिससे फसल को नुकसान पहुंचना बंद हो गया। अब रामनरेश अपने और आस-पास के खेतों की भी दिन-रात रखवाली कर रहे हैं।

रामनरेश की इस अनोखी तरकीब ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी खासा लोकप्रिय बना दिया है। उनकी फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं, और अन्य किसान भी इस तरीके को अपनाने पर विचार कर रहे हैं। रामनरेश की मेहनत और ग्रामीणों की सहायता से घुमंतू जानवरों का डर खत्म हो गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी: मामूली विवाद ने पकड़ा सियासी तूल..... मंत्री अनिल राजभर पर गंभीर आरोप!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link