Ho Halla SpecialUttar Pradesh

सीएम योगी 5 विभूतियों को गोरखपुर रत्न सम्मान से करेंगे सम्मानित

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 10 जनवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर में आज से शुरू हो रहे गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 5 विभूतियों को “गोरखपुर रत्न” सम्मान से सम्मानित करेंगे। यह सम्मान खेल, कला, चिकित्सा, विज्ञान और कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा।

सीएम योगी के हाथों गोरखपुर रत्न से सम्मानित होने वाले:
1. खेल: अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई टेनिस प्रतियोगिताओं में पदक विजेता।
2. कला: वरिष्ठ रंगकर्मी के. सी. सेन। 1200 से अधिक नाटकों का मंचन और निर्देशन।
3. चिकित्सा: डॉ. बी. बी. त्रिपाठी, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, 40 वर्षों से चिकित्सा सेवा में सक्रिय।
4. विज्ञान: डॉ. साहिल महफूज, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित शोधकर्ता।
5. कृषि: राजू सिंह, हाई ग्रोथ एग्रो इंटरप्राइजेज के माध्यम से वार्षिक 25 से 30 टन शहद उत्पादन।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर महोत्सव कला, संस्कृति, मेधा और रोजगार का प्रमुख मंच बन गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  माघ मेला पर सीएम का रुख, कहा...फील्ड में उतरें अफसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा-सुविधा का रखें ख्याल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link