Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

कुंभ मेले में सनातन की अलौकिक छटा बिखेरते हुए…. अटल अखाड़े का भव्य छावनी प्रवेश

अमित मिश्रा

महाकुम्भ नगर, 1 जनवरी 2025:

यूपी के कुंभ मेले की ऐतिहासिक परंपरा में आज अटल अखाड़े ने अपनी छावनी में प्रवेश किया, जो भव्यता और श्रद्धा का अद्वितीय प्रदर्शन रहा। अखाड़ा नगर स्थित छावनी में प्रवेश करने वाला अटल अखाड़ा चौथा है। इससे पहले जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़े अपनी छावनी में प्रवेश कर चुके हैं।

दारागंज मोहल्ले से शुरू हुई अटल अखाड़े की शोभायात्रा ने गंगा पथ पर होकर पांटून पुल नंबर 5 को पार किया। रथों पर चांदी के हौदों में विराजमान महामंडलेश्वर और घोड़ों पर सवार नागा साधुओं ने हाथों में अस्त्र-शस्त्र लहराकर सनातन की अद्भुत छवि प्रस्तुत की। इस यात्रा में ध्वजा-पताका लेकर साधु-संत आगे चल रहे थे, जबकि भक्ति धुनों और बैंडबाजों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया।

आस्थावानों ने तपोनिष्ठ संतों और महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती की झलक पाने के लिए सड़कों पर कतारबद्ध होकर फूलों की वर्षा की। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने संतों के आशीर्वाद का अनुभव किया और श्रद्धा से झूमते रहे।

Advertisement

अखाड़े के छावनी प्रवेश के साथ ही मेला क्षेत्र में यज्ञ-अनुष्ठान, जप-तप और दीक्षा प्रक्रियाओं का आरंभ होगा। गुरुदेव अपने शिष्यों की परीक्षा लेकर उन्हें उचित स्थान देंगे। अटल अखाड़ा, जो देश के प्राचीनतम अखाड़ों में से एक है, अपनी ऐतिहासिक परंपरा के तहत धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ का न्योता: योगी ने दिल्ली में शाह, नड्डा और कोविंद को दिया निमंत्रण।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link