CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : बेखौफ बदमाशों ने घर मे घुसकर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

जबलपुर, 2 जनवरी 2025

संस्कारधानी जबलपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं एक जनवरी को जब पूरे शहर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी इसी दौरान दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर अपने जन्मदिन की खुशियां बना रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी मौके से फरार हो गए। हनुमानताल थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित मोहरिया इलाके में 1 जनवरी को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मृतक सोनू उर्फ समीर मंसूरी (27) अपने घर की छत पर दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। इसी दौरान अधारताल थाना क्षेत्र के बदमाश फिरोज, सैफू, सोहिब और उनके एक साथी ने घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं था। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को तुरंत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और मृतक के परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का आश्वासन दे रही है।

ये भी पढ़ें:

इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के बढ़ते हौसले और पुलिस की निष्क्रियता के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सोनू मंसूरी की हत्या से उनके परिवार और इलाके के लोग स्तब्ध हैं। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों को कड़ी सजा देने और इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, घटना के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

वही पूरे मामले में हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज कुमार राज ने जानकारी देते हुए बताया कि समीर मंसूरी अपने किराए के मकान में जन्मदिन मना रहा था उसी दौरान शेफू खान और आरिफ खान भी आ गए जहां सैफू ने समीर के सीने में दो गोली मार दी गोली लगने से घायल को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों से मृत्यु घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  नशे के लिए मां ने नहीं दिए 20 रुपये, दरिंदे बेटे ने कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link