PoliticsUttar Pradesh

लखनऊ में भी गरमाया बांग्लादेशियों का मुद्दा, मेयर बोलीं… इनके लिए यहां कोई जगह नहीं!

लखनऊ, 2 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बांग्लादेशियों का मुद्दा गरमा रहा है। लखनऊ में रह रहे कथित बांग्लादेशियों के खिलाफ मेयर सुषमा खर्कवाल ने अभियान शुरू किया है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों से शिकायत करने के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा..’ बांग्लादेशियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।

नगर निगम की टीम पर हमले के बाद हुई कार्रवाई

मालूम हो कि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर कथित बांग्लादेशियों ने हमला कर दिया। इसकी सूचना पर मेयर सुषमा खर्कवाल खुद मौके पर पहुंचीं और पुलिस बुलाई।उन्होंने बुलडोजर चलवाकर 50 से ज्‍यादा झुग्‍गी-झोपड़ियों को ध्वस्त करवा दिया।

डीएम-कमिश्नर से बांग्लादेशियों को बाहर करने की मांग

सुषमा खर्कवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सख्त लहजे में लिखा, ‘आतंकियों ये बांग्लादेश नहीं…’ उन्होंने
कूड़ा के कारोबार में लगे कथित बांग्लादेशियों को बाहर करने की मांग उठाई। मेयर ने लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को पत्र लिखा। लखनऊ कमिश्नर से कथित बांग्लादेशियों को लखनऊ से बाहर करने की मांग की।

राज्यपाल को दी बांग्लादेशियों के बारे में जानकारी

बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त मेयर सुषमा खर्कवाल ने प्रदेश की राज्यपाल को बांग्लादेशियों के गठजोड़ के बारे में जानकारी दी है। मालूम हो कि लखनऊ में हर महीने 5 से 6 करोड़ का कूड़े का कारोबार
होता है। लखनऊ में कूड़ा उठाने का ठेका एक निजी कंपनी के पास है। इसमें बड़ा दखल कथित बांग्लादेशियों का है।

ये भी पढ़ें  "राहुल गांधी पहुंचे हाथरस, रेप पीड़िता के परिजन से करेंगे मुलाकात, गांव में पुलिस तैनात"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link