Uttar Pradesh

“तेंदुए से भिड़ा युवक, दोनों की मौत”

मुरादाबाद,3 जनवरी 2025

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव ठीकरी के निवासी साजिद गुरुवार रात बाइक से घर लौटते वक्त सुल्तानपुर गांव के पास तेंदुए के हमले का शिकार हो गए। तेंदुए ने अचानक हमला किया, जिसके बाद साजिद ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तेंदुए की मौत हो गई।

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और तेंदुए का शव घटनास्थल पर पाया। साजिद लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया, और वन विभाग ने भी तेंदुए के शव की जांच की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सपा में टूट की उल्टी गिनती शुरू? राजभर का बड़ा दावा... बागी बलिया से उठेगी बगावत की चिंगारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link