Uttar Pradesh

फतेहाबाद के बीकानेर स्वीट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

मयंक चावला

आगरा, 3 जनवरी 2025 :

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद कस्बे के प्रसिद्ध बीकानेर स्वीट हाउस में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

घटना के वक्त दुकान बंद थी। दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:

हालांकि तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी और वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान का अनुमान लाखों रुपये में लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें... इस दिन बंद रहेंगे रामलला के पट, शाम के बाद ही होंगे दर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link