ReligiousUttar Pradesh

आगरा में गणेश चतुर्थी की धूम…विंटेज कार पर सवार हुए गजानन

मयंक चावला

आगरा, 27 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा जिले में गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे गूंज उठे। सुबह से ही गणपति बप्पा की मूर्तियों को लेकर लोग अपने-अपने घरों में या पंडालों में बैंड बाजों की धुन पर झूमते हुए ले जाते हुए नजर आए। इस दौरान सत्यनरायन धाम सोसाइटी में गणेश भगवान को विंटेज कार पर सवार कराकर लाया गया।

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा विधि विधान से गणपति को सिंदूर चोला, जनेऊ और वस्त्र पहनाकर दुर्वा घास, मोदक और चूरमे के लड्डू का भोग लगाकर पूजन कराया गया। इसके बाद गणपति बप्पा का भव्य फूल डोला नगर भ्रमण के लिए निकला गया। बैंड बाजों की धुन पर भक्तगण नाचते हुए झूमते हुए गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे लगाते रहे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

आगरा की बल्केश्वर स्थित चांदनी चौक के पास पोला भाई ग्रुप के द्वारा 18वीं बार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 25 फुट की गणेश मूर्ति स्थापित की गई है। वहीं थाना सदर स्थित नौलखा तांगा स्टैंड के पास भी श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति के द्वारा 24 फुट की मूर्ति स्थापित गई है।

फतेहाबाद रोड स्थित सत्यनारायण धाम सोसाइटी में गणेश महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ मनाया जा रहा है। लगभग 220 परिवारों वाली इस सोसाइटी में सभी समुदाय के लोग मिलकर गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। मुस्लिम समुदाय के सलीम भाई हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव को लेकर उत्साहित दिखे। सोसाइटी द्वारा इस बार भी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। गणेश की प्रतिमा को विंटेज कार से लाकर सोसाइटी में स्थापित किया।

ये भी पढ़ें  शराब के लिए पैसे न मिलने पर भड़का पति...ईंट से कूचकर पत्नी की जान ली, पुलिस ने दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link