Uttar Pradesh

इटावा : ऑनलाइन बिजनेस के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

अशरफ अंसारी

इटावा, 5 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा के व्यापारी ऑनलाइन बिजनेस के विरोध में सड़कों पर उतररेंगे। यह निर्णय रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की रामलीला रोड पर हुई साप्ताहिक बैठक में लिया गया। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन बिजनेस से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।

व्यापार मंडल की बैठक में लिया निर्णय

बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने इकदिल क्षेत्र से मोहम्मद यूनिस अंसारी को व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बिजनेस की वजह से लगातार लोकल व्यापारी परेशान हो रहा है। ऑनलाइन के माध्यम से लोगों को लुभाने के लिए ऑफर दिए जाते हैं। इससे दुकानदार के पास ग्राहक नहीं आते हैं। सरकार इसमें बदलाव नहीं करती है तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर ऑनलाइन बिजनेस का विरोध करेंगे।

Advertisement

नगर पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने से नाराजगी

इसके साथ ही बैठक में नगर पालिका की दुकानों का किराया डबल किए जाने का विरोध करने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों ने जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों पर मनमाना टैक्स वसूलने का विरोध किया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, प्रतुश वर्मा, नगर के महामंत्री राममनोहर दीक्षित समेत कई व्यापारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी ने काशी में बाढ़ से बचाव व राहत कार्यो की जानकारी ली, कहा...हर संभव सहायता मिले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link