Uttar Pradesh

मिर्ज़ापुर : चोरी का आरोप लगाकर दलित किशोर को दी तालिबानी सजा, 7 गिरफ्तार

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 5 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में पिछले दिनों चोरी के आरोप में एक दलित किशोर को पकड़कर उसे तालिबानी सजा देने के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सामने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

हलिया थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात

ये भी पढ़ें:

यह घटना जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताते हैं कि गत 31 दिसंबर को कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाते हुए 14 वर्षीय दलित किशोर को पकड़ लिया। कड़ाके की ठंड में उसे बंधक बनाकर मारापीटा और प्रताड़ित किया।

वीडियो वायरल होने पर सामने आई घटना

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद थाना हलिया पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक सोठिया चौराहे के पास से घटना के आरोपी पन्नालाल, बब्लू उर्फ इन्द्रबहादुर, सुरेन्द्र कुमार निवासी सरहरा थाना हलिया, आशीष कुमार उर्फ रामभरोस, आत्माराम अग्रहरी, मनोज कुमार पटेल व कृष्ण बहादुर उर्फ धीरज पटेल निवासी सोठिया खुर्द थाना हलिया को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें  तमिलनाडु : सरकारी स्कूल में शौचालय साफ करते दिखी छात्रएं, Video वायरल होने पर प्रिंसिपल सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link