Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : बच्चा मांग रहा था पकौड़ी, नाराज दुकानदार ने फेंक दिया खौलता तेल

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 6 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक बच्चे के साथ दिलदहला देने वाली घटना हुई। आठ साल का बच्चा एक दुकानदार से पकौड़ी मांग रहा था। इससे नाराज दुकानदार ने उसके चेहरे पर खौलता तेल फेंक दिया। इससे बच्चा काफी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धौरहरा क्षेत्र के परौरी में हुई घटना

ये भी पढ़ें:

यह घटना धौरहरा क्षेत्र के परौरी गांव में हुई। यहां के धनीराम का आठ वर्षीय पुत्र रविवार को गांव में पकौड़ी बेचने वाले सुरेश के ठेले पर पहुंचा था। बच्चे ने दुकानदार से पकौड़ी मांगी। वह पकौड़ी बना रहा था और बच्चों को मना किया।

Advertisement

बच्चा झुलसा, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

आरोप है कि बच्चे ने फिर पकौड़ी मांगी तो दुकानदार नाराज हो गया और उस पर खौलता तेल फेंक दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा के मुताबिक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें  दर्दनाक : वाराणसी में लापता मासूम का बोरे में बंद मिला शव… क्या हुआ उसके साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link